Wednesday, October 21st, 2026

सोशल मीडिया पर 'शतक' जड़ने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बने विराट कोहली 

नई दिल्ली
भारतीय कप्तान विराट कोहली सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम 100 मिलियन फॉलोअर्स को हिट करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली 100 मिलियन क्लब में शामिल होने वाले चौथे स्पोर्ट्सपर्सन हैं। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार, अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनेल मेसी इस क्लब में पहले से शुमार हैं। इसके अलावा हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन (द रॉक) जॉनसन, अमेरिकी गायक-गीतकार बेयोंसे और एरियाना ग्रांडे भी इस क्लब का हिस्सा हैं। कोहली इंस्टाग्राम पर चौथे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। 265 मिलियन फॉलोअर्स के साथ रोनाल्डो सबसे ऊपर हैं, जबकि बार्सिलोना के कप्तान मेस्सी और ब्राजील के नेमार क्रमशः 186 मिलियन, 147 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

 IPL 2021 में कोहली के साथ खेलने को बेताब हैं मैक्सवेल कोहली इससे पहले इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले एशियाई बन गए थे। क्रिकेटरों की बात करें तो, विराट कोहली के पास दूसरे स्थान पर मौजूद एमएस धोनी (30.4 मिलियन) के फॉलोअर्स से तीन गुना अधिक है। इंस्टाग्राम के अलावा, कोहली के ट्विटर और फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं। अब तक ट्विटर पर उनके 40.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर 36 मिलियन से अधिक हैं। 

कोहली के अंडर में खेलना था लंबे समय से सपना, कप्तान से ये सब सीखना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव हाल ही में, कोहली ने भारत के सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी सूची में शीर्ष स्थान बनाए रखने के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और रणवीर को पीछे छोड़ दिया था। डफ एंड फेल्प्स द्वारा सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी 2020 के अनुसार, भारतीय कप्तान को 237.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में ताज पहनाया गया। कोहली वर्तमान में अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत ने दो दिन के अंदर दस विकेट से तीसरा टेस्ट जीतकर 2-1 की बढ़त ले ली। इस प्रक्रिया में, कोहली अपने पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर, घरेलू धरती पर सबसे सफल भारतीय कप्तान भी बने।
 

 

#विराट कोहली 

Source : Agency

पाठको की राय